मंदसौर। बीपीएल चौराहे से मंडी गेट तक के मार्ग को आदर्श सड़क के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन द्वारा मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसी दौरान गांधी चौराहा स्थित जिला चिकित्सालय के सामने लंबे समय से व्यवसाय कर रहे हाथ ठेला और गुमटी व्यापारी विरोध में सड़क पर बैठ गए और चक्का जाम कर दिया।
व्यापारियों का कहना है कि वे वर्षों से यहां अपना रोजगार चला रहे हैं। बिना पूर्व सूचना अचानक ठेले हटाना उचित नहीं है। उनके विरोध के कारण मार्ग पर यातायात लंबे समय तक बाधित रहा।
सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रण में लेने के प्रयास किए। फिलहाल प्रशासन व्यापारियों से चर्चा कर समाधान निकालने की कोशिश में जुटा है।