BREAKING NEWS
NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<     SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<     BIG NEWS : सात महीने से खाकी को चकमा दे रहा था एमडी.. <<     SHORT : मंदसौर में दर्दनाक हादसे के बाद बवाल!.. <<     KHABAR : मुरैना में खंडा-पत्थर के अवैध परिवहन पर.. <<     BIG BREAKING : मंदिर के बाहर कार हादसे के बाद भड़का.. <<     VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 2, 2025, 4:29 pm
BIG NEWS : जन क्रांति न्याय यात्रा को लेकर नीमच पहुंचे करणी सेना के प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर, शहर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, टाउन हाल में विशाल जनसभ को किया संबोधित, 21 सूत्रीय मांगों पर हुई व्यापक चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। करणी सेना परिवार के राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता एवं सर्व समाज आंदोलन के प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर के आगमन पर मंगलवार को नीमच में जन क्रांति न्याय यात्रा के तहत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। उनके आगमन को लेकर सुबह से ही शहर में उत्साह का वातावरण रहा और कार्यकर्ताओं का बड़ा जनसमूह स्वागत के लिए एकत्र हुआ। शेरपुर ने नीमच में विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जन-जन से 21 दिसंबर को हरदा पहुंचने का आह्वान किया। 

सर्वप्रथम महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण- 
शेरपुर का काफिला मंगलवार सुबह ग्वालटोली चौक पहुंचा, जहां महाराणा प्रताप, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, खुमान सिंह शिवाजी, महर्षि वाल्मीकि एवं भारत माता की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की गई। इसके बाद टाउन हॉल पहुंचकर राघवेंद्र सरकार एवं करणी माता की पूजा-अर्चना से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

टाउन हाल में हुआ सभा का आयोजन- 
टाउन हाल में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह रूपपुरा ने कहा कि जन क्रांति न्याय आंदोलन किसी एक समाज तक सीमित नहीं, बल्कि सर्व समाज की न्याय, अधिकार एवं समरसता की संयुक्त लड़ाई है। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती असमानता, युवा समस्याएं, किसानों के मुद्दे और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रश्न इस आंदोलन के मूल में हैं।

21 दिसंबर को हरदा पहुंचने का आह्वान- 
सभा में शामिल वक्ताओं ने सर्व समाज से 21 दिसंबर को हरदा में होने वाले विशाल आंदोलन में बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया। अपने संबोधन में ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि करणी सेना कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस आंदोलन से जोड़ें। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सामाजिक समरसता, महिला सुरक्षा व सम्मान, विद्यार्थियों के अधिकार, किसानों की समस्याओं तथा शोषित-वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करने के लिए लड़ी जा रही है।

21 सूत्रीय प्रमुख मांगों पर हुई विस्तार से चर्चा-
कार्यक्रम में करणी सेना की 21 सूत्रीय प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। इनमें हरदा लाठीचार्ज की न्यायिक जांच, ईडब्ल्यूएस आरक्षण में सरलीकरण, आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था, फसल खराबी पर किसानों को उचित मुआवजा, भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता, गौ संरक्षण के लिए ठोस प्रावधान, एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़े अनेक मुद्दे शामिल रहे।

नीमच की यह सभा हरदा आंदोलन की एक मजबूत आधारशिला- 
सभा में जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद रहे। जिला नेतृत्व ने इस जनसभा को ऐतिहासिक रूप से सफल बताते हुए कहा कि नीमच की यह विशाल सभा, आगामी हरदा आंदोलन की एक मजबूत आधारशिला साबित होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE