देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीमा रोड स्थित मालवा उत्सव गार्डन और साया मैरिज गार्डन को सील कर दिया।
तहसीलदार सपना शर्मा ने बताया कि वर्ष 1993 से अब तक देवास जूनियर (हल्का) की करीब 28 बीघा जमीन को आवासीय मद में डाइवर्ट कराने के बाद भी भूमि स्वामियों द्वारा शासन को लगभग 50 लाख रुपये का डायवर्शन शुल्क जमा नहीं किया गया था। लंबे समय से लंबित इस भुगतान को लेकर बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद राशि जमा न करने पर गुरुवार को दोनों गार्डन पर सील की कार्यवाही की गई। प्रशासन का कहना है कि बकाया शुल्क जमा होने तक सील नहीं खोली जाएगी।