मंदसौर। गरोठ उपखंड में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को खजूरीरूंदा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 70 लाख रुपए मूल्य की शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।
एसडीएम गरोठ राहुल चौहान ने बताया कि राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और पंचायत की संयुक्त टीम ने मौके पर बने अवैध निर्माणों और कब्जों को हटाते हुए जमीन को पुनः राजस्व अभिलेखों के अनुसार सरकारी स्वामित्व में दर्ज किया।
कार्रवाई में तहसीलदार कार्यालय गरोठ का राजस्व अमला, पुलिस बल और पंचायत प्रतिनिधियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।