BREAKING NEWS
KHABAR : मंदसौर में हजरत इमाम हुसैन की याद में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव.. <<     KHABAR : मुर्गीपालन का 12 दिवसीय निःशुल्क.. <<     कसरावद कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव,डॉ... <<     KHABAR : नीमच में जिला स्तरीय जनकल्याण महोत्सव का.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को डाकघरों में आधार.. <<     खरगोन में मोहर्रम, गुरु पूर्णिमा और श्रावण को.. <<     खरगोन में नशे पर बड़ा प्रहार, 1 लाख की ब्राउन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया.. <<     KHABAR : कसरावद नगर कांग्रेस की कमान डॉ. सिरीश.. <<     सिरोही के माउंट आबू में जैन धर्म का भव्य.. <<     KHABAR : बिना अनुज्ञापत्र गेहूं परिवहन पर मंडी.. <<     शाजापुर: बंद दरवाजे के पीछे चल रहा था सट्टे का.. <<     देवास में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा,खारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : कलेक्टर अदिति गर्ग ने की नीट परीक्षा.. <<     BIG NEWS : इंदौर में बन रहा एमपी-सीजी का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : खरगोन में आगामी त्योहारों को लेकर शांति.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 11, 2025, 7:34 pm
NEWS : पुलिस ने गुलाब का फूल देकर दी यातायात नियमों की जानकारी, गांधी चौराहे से शुरू हुआ सड़क सुरक्षा अभियान, पढ़े यूनुस अहमद मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ गुरुवार को शहर के गांधी चौराहे से किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया, परिवहन निरीक्षक दुर्गाशंकर जाट और यातायात प्रभारी ईश्वरलाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों को रोककर गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग सहित यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी।

11 से 25 दिसंबर तक चलेगा अभियान
राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान 11 से 25 दिसंबर तक संचालित होगा, जिसमें परिवहन विभाग, पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), शिक्षा विभाग तथा चिकित्सा विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

परिवहन विभाग की जागरूकता गतिविधियाँ
अभियान के दौरान परिवहन विभाग द्वारा
– जागरूकता कार्यशालाएँ,
– वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाने की कार्रवाई,
– बस बॉडी कोड संबंधी जानकारी,
– स्कूल वाहन संचालकों व ड्राइवरों को नियमों का प्रशिक्षण
जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

पुलिस करेगी सख़्ती और समझाइश
पुलिस विभाग को दुर्घटना संभावित स्थानों पर विशेष निगरानी,
– हेलमेट व सीट बेल्ट के लिए प्रेरणा,
– तेज गति व गलत दिशा में वाहन चलाने पर रोक,
– शराब पीकर ड्राइविंग पर कार्रवाई
जैसे निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन करने वाले चालकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी करेगी सड़क सुरक्षा सुधार
सार्वजनिक निर्माण विभाग अनाधिकृत कट बंद कराने,
– खतरनाक मोड़ों पर रिफ्लेक्टिव फर्नीचर और प्रकाश व्यवस्था सुधारने,
– अवैध ढाबे व अतिक्रमण हटाने,
– सड़क किनारे घूमते पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने
के कार्य करेगा।

विद्यालयों में भी होगी गतिविधियाँ
शिक्षा विभाग स्कूलों व महाविद्यालयों में
– पोस्टर, निबंध, प्रश्नोत्तरी, स्लोगन, जिंगल्स
– वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ
आयोजित करेगा तथा विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा शपथ दिलवाई जाएगी।

चिकित्सा विभाग की तैयारियाँ
चिकित्सा विभाग ट्रॉमा सेंटरों की तैयारी,
– कैशलेस उपचार योजनाओं का प्रचार
और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को मजबूत करने पर ध्यान देगा।

जिला सड़क सुरक्षा समिति पूरे अभियान की मॉनिटरिंग करेगी। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE