रतलाम। शीतकालीन अवकाश और क्रिसमस त्योहार के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा डॉ. अंबेडकर नगर से तोकुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन स्पेशल किराए पर दो-दो फेरे दोनों दिशाओं में संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 09304/09303 डॉ. अंबेडकर नगर–तोकुर–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल के संचालन की जानकारी इस प्रकार है-
09304 डॉ. अंबेडकर नगर–तोकुर स्पेशल
चलने की तिथि : 21 एवं 28 दिसंबर 2025 (रविवार)
प्रस्थान : डॉ. अंबेडकर नगर से 16:30 बजे
आगमन : तोकुर मंगलवार को 03:00 बजे
रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर समय:
इंदौर (16.55/17.00), देवास (17.38/17.40), उज्जैन (18.20/18.25), नागदा (19.10/19.12), रतलाम (19.35/19.45)
09303 तोकुर–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल (वापसी)
चलने की तिथि : 23 एवं 30 दिसंबर 2025 (मंगलवार)
प्रस्थान : तोकुर से 05:00 बजे
आगमन : डॉ. अंबेडकर नगर बुधवार को 15:30 बजे
रतलाम मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर समय-
रतलाम (10.20/10.30), नागदा (10.58/11.00), उज्जैन (12.15/12.20), देवास (13.35/13.40), इंदौर (14.40/14.45)
महत्वपूर्ण ठहराव-
ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, सिंधुदुर्ग, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमली, मडगांव, कारवार, गोकर्ण रोड, मुर्डेश्वर, भटकल, उडुपि, मुल्की, सुरतकल सहित कई स्टेशनों पर ठहरेगी।
पूरी तरह आरक्षित ट्रेन-
ट्रेन में थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी वर्ग के कोच होंगे।
टिकट बुकिंग 13 दिसंबर से-
गाड़ी संख्या 09304 के लिए टिकट बुकिंग 13 दिसंबर 2025 से यात्री आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। यात्री ट्रेन संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट तथा रेल मदद ऐप या 139 हेल्पलाइन का उपयोग कर सकते हैं।