BREAKING NEWS
KHABAR : उमराह के मुकद्दस सफर पर रवाना हुए जायरीन,.. <<     BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<     BIG REPORT : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से मजबूत.. <<     NEWS : विश्व बंधुत्व और शांति के संदेश के साथ.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली,.. <<     KHABAR : सदाशिव चौहान की 13वीं पुण्यतिथि पर सेवा का.. <<     KHABAR : दो दिन से लापता 25 वर्षीय युवक की कुएं में.. <<     VIDEO NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में स्वच्छता के दावों की खुली पोल,.. <<     KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2025, 11:21 am
KHABAR : नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की आ गई तारीख, 2 अध्यक्ष-8 पार्षदों समेत इन पदों के लिए डाले जाएंगे वोट, एक क्लिक में जानें मतदान से मतगणना तक सब कुछ, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 2 अध्यक्ष, 8 पार्षद के साथ ही जिला पंचायत के 4, जनपद पंचायत के 14 और सरपंच के 67 पदों के लिए उपचुनाव होगा। नगरीय निकायों में 29 दिसंबर को मतदान और 31 दिसंबर को मतगणना होगी।


एमपी के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव की प्रक्रिया 8 दिसंबर से शुरू हो चुकी हैं। नाम निर्देशन पत्र 15 दिंसबर तक भरें जाएंगे। इसकी जांच 16 दिसंबर को होगी। 18 दिसंबर तक नाम वापस ले सकते है। इसी दिन निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन होगा। नगरीय निकायों में मतदान 29 दिसम्बर को सुबह 7.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगा। मतगणना और निर्वाचन परिणामों की घोषणा 31 दिसम्बर को सुबह 9.00 बजे से होगी।


वहीं पंचायतों में मतदान 29 दिसंबर को सुबह 7.00 बजे से अपरान्ह 3.00 बजे तक होगा। पंच पद के लिये मतगणना मतदान के तुरंत बाद मतदान केंद्र पर ही होगी। सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की विकासखंड मुख्यालय पर ईवएम से की जाने वाली मतगणना 2 जनवरी को सुबह 8.00 बजे से होगी। इसी दिन सरपंच एवं जनपद पंचायत सदस्य के निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी। जिला पंचायत सदस्यों व पंच पद के लिए परिणामों की घोषणा 5 जनवरी 2026 को सुबह 10.30 बजे से की जाएगी।


यहां होगा अध्यक्ष और पार्षद के लिए उपचुनाव
सीधी जिले के नगर परिषद मझौली और रीवा जिले के सेमरिया में अध्यक्ष पद के लिए उपचुनाव होगा। वहीं नगरीय निकायों में 8 पार्षदों के लिये उप निर्वाचन होगा। सिंगरौली नगर पालिक निगम के वार्ड 34, मंडला नगर पालिका परिषद के वार्ड 8, लहार नगर पालिका परिषद के वार्ड 5 और मौ नगर परिषद के वार्ड 4, मेहगांव के वार्ड 5, आलमपुर के वार्ड 13, सतवास के वार्ड 9 और पानसेमल के वार्ड 2 में पार्षद पद के मतदान होगा।


जिला पंचायत के 4, जनपद पंचायत के 14 और सरपंच के 67 पदों पर वोटिंग
पंचायत उप निर्वाचन के तहत जिला पंचायत सदस्य के 4, जनपद पंचायत सदस्य के 14, सरपंच के 67 और 3872 पंच पद के लिए उपचुनाव होगा। आपको बता दें कि बुधवार 10 दिसंबर को राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव दीपक सिंह ने उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने नगरीय निकाय और पंचायत उपचुनाव की सभी तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने, नाम निर्देशन पत्र शनिवार को भी जमा करने और संवेदनशील-अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE