रामपुरा। मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों की गिरफ्तारी व अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसोदिया तथा एसडीओपी मनासा शाबेरा अंसारी के मार्गदर्शन में प्रभावी कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 11 दिसंबर 2025 को ग्राम आमलिया (थाना रामपुरा) में दबिश देकर करीब 200 लीटर लहान नष्ट किया। यह कार्रवाई अवैध हाथ भट्टी शराब निर्माण को रोकने के लिए की गई।
सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सागरिया एवं थाना रामपुरा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।