जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला उजागर हुा है। घोटाला उजागर होने के बाद शिक्षा विभाग से अकाउंटेंट विजय कुमार भलावी को हटा दिया है।
दरअसल बीईओ पनागर की शिक्षकों की सूची में फर्जी नाम जोड़कर करोड़ों की निकासी का मामला सामने आया था। विभाग के अकाउंटेंट पर कई सालों से रकम निकालने का आरोप है। फर्जी शिक्षकों के खाते खुलवाकर लंबी अवधि तक सैलरी उठायी गई है। शिक्षा विभाग से लेकर जिला कोषालय भी शक की सुई में है। जांच टीम ने रिकॉर्ड खंगाले।
साल 2016 से लेकर अब तक करोड़ों रुपये ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई है। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने अकाउंटेंट विजय कुमार भलावी को हटा दिया है। ट्रेजरी से राशि का मिलान ना होने पर मामला सामने आया। कलेक्टर ने जांच के आदेश जारी किया है।