BREAKING NEWS
BIG NEWS : खेत पर गया किसान नहीं लौटा घर, कुएं में.. <<     KHABAR : सेगांव में धूमधाम से मनाया गया विश्व.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब,.. <<     KHABAR : बड़वानी में धूमधाम से मनाया विश्व आदिवासी.. <<     खरगोन में विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव,.. <<     KHABAR : हिमालेश्वर धाम पर सात दिवसीय शिव.. <<     BIG REPORT : जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से मजबूत.. <<     NEWS : विश्व बंधुत्व और शांति के संदेश के साथ.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली,.. <<     KHABAR : सदाशिव चौहान की 13वीं पुण्यतिथि पर सेवा का.. <<     KHABAR : दो दिन से लापता 25 वर्षीय युवक की कुएं में.. <<     VIDEO NEWS: विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में दिखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में स्वच्छता के दावों की खुली पोल,.. <<     KHABAR : मोरवन के बड़े मंदिर पर आज से शुरू होगी सात.. <<     KHABAR : सरपंच के नोहरे का ताला तोड़कर दो दुधा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2025, 1:00 pm
KHABAR : 13 राज्य, 124 खिलाड़ी और 30 रोमांचक मुकाबले, इंदौर में राष्ट्रीय शालेय स्क्वैश चौंपियनशिप का महासंग्राम शुरू, खेल के साथ शिक्षा को बढ़ावा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में 69वीं राष्ट्रीय शालेय स्क्वैश प्रतियोगिता-2025 का भव्य शुभारंभ हो गया है। बुधवार को जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ध्वजारोहण कर तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में देश के 13 राज्यों - मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, गुजरात, मणिपुर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के 124 होनहार खिलाड़ी (बालक-बालिका दोनों) हिस्सा ले रहे हैं। सभी खिलाड़ी 19 वर्ष से कम आयु वर्ग के हैं।


यह आयोजन 11 दिसंबर से 13 दिसंबर तक इंदौर के एक निजी स्कूल में चल रहा है। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था जिला शिक्षा विभाग ने की है। टूर्नामेंट में कुल चार कैटेगरी (बॉयज एवं गर्ल्स अंडर-17, अंडर-19) के नॉक-आउट मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें कुल 30 से अधिक मैच होंगे।


जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी भार्गव ने बताया कि, मध्य प्रदेश सरकार खेल और शिक्षा को समान रूप से बढ़ावा दे रही है। इंदौर लगातार राष्ट्रीय स्तर के आयोजनों की मेजबानी कर रहा है, जिससे हमारे बच्चों को बड़ा मंच मिल रहा है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने खिलाड़ियों से कहा, हर बार जीत नहीं होती, लेकिन खेल को जीवन में उतार लो - जीत अपने आप आपके पीछे-पीछे आएगी। खेल से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। मेरी शुभकामनाएं सभी खिलाड़ियों के साथ हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है और सभी जिम्मेदारियां शहर के शिक्षकों को सौंपी गई हैं। फाइनल मुकाबले 13 दिसंबर को खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE