भगवानपुरा। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राहुल विराट गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए एक प्रेरणादायक पहल की।
कल मध्य रात्रि में राहुल विराट गुप्ता अपने युवा साथियों के साथ खरगोन स्थित नवग्रह मंदिर परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर मानवीय सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का जीवन जनसेवा, संवेदनशीलता और समर्पण का प्रतीक है, और उनके जन्मदिवस पर जरूरतमंदों की सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस सेवा कार्यक्रम में युवा साथी निकेश मंडलोई, अतुल पाटिल, शिवम राठौर और राहुल सिसोदिया उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा युवा मोर्चा ने यह संदेश दिया कि राजनीति का असली उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है।