BREAKING NEWS
KHABAR : दो साल बाद बदली जिम्मेदारी, जिला हॉकी संघ.. <<     KHABAR : सड़क पर मोबाइल पर बात करने वालों से बाइक.. <<     NEWS : मुख्यमंत्री के प्रस्तावित निम्बाहेड़ा.. <<     KHABAR : महेश्वर में पीरानपीर दातार दरगाह की भूमि.. <<     BIG NEWS : पहले बेटे से विवाद, फिर उसी पर केस दर्ज,.. <<     प्रशासन के फैसले पर भड़के.. <<     मल्हारगढ़ को विकास की एक और सौगात,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : छोटीसादड़ी नगर कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ की.. <<     KHABAR : विश्व हिंदू परिषद की विभाग बैठक संपन्न,.. <<     BIG BREAKING : नीमच जिले की जलिया फाटक और चैनपुरा का.. <<     BIG NEWS : उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती को लेकर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान के कोटा में सीबीएन का बड़ा एक्शन,.. <<     NEWS : वाजपेयी की प्रतिमा के लोकार्पण के बजाय.. <<     देवास के नेवरी में 'बोल बम कावड़ यात्रा' का.. <<     BIG NEWS : बारिश को तरसे नीमच पर बरसे मेघ, एक सप्ताह.. <<     KHABAR : बमनाला से त्र्यंबकेश्वर के लिए निकली डाक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2026, 6:28 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- पशुपालन से मिली आर्थिक समृद्धि की राह, दुग्‍ध उत्‍पादन कर चंदाबाई प्रति माह कमा रही है इतने हजार रूपये, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के गांव भाटखेडी निवासी चन्दाबाई पाटीदार पशुपालन से प्रतिमाह पचास हजार रुपये कमा कर, परिवार की आर्थिक सहायता कर रही है। चन्दाबाई का कहना है, कि उन्‍होने आठ वर्ष पूर्व 3 गायों से पशुपालन कर कार्य प्रारम्भ किया था। आज उनके पास घर पर ही पैदा हुई बछियाओं से 10 गायें है। इनमें से 4 दूध दे रही है तथा 6 गर्भवती है। चन्दाबाई प्रतिदिन 40 लीटर दूध डेयरी पर, बेचकर 50 हजार रूपये प्रतिमाह कमा रही है।

पशुपालक चन्दाबाई ने अपनी पशुशाला को आधुनिक तरिके से बना रखा है, जिसमें पक्का फर्श, चारा खाने की होदियों तथा पानी के लिए ऑटोमेटिक टब लगा रखे है। इससे मानव संसाधन की बचत होती है साथ ही चारा भी खराब नहीं होता है और पशुशाला की सफाई भी जल्दी हो जाती है।

पशुपालक चन्दाबाई अपने पशुओं को घर का तैयार मक्का का दलि‍या, उड़द की चूरी पशु आहार एवं कपास्या खली के साथ मिनरल मिक्चर खिलाती है, जिससे पशुओं का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और उनकी दूध उत्पादन क्षमता भी बढ़ती हैं।

पशुपालक चन्दा बाई कहती है, कि वे प्रतिवर्ष गाय से बछिया प्राप्‍त करती है। बछिया के जन्म से दुधारु पशुओं की संख्या में वृद्धी हो रही है वह अपने पशुओ का सेक्स सार्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान करवाती है ताकि अधिक से अधिक मादा बछिया पैदा हो। इस तरह चंदाबाई ने पशुपालन के से आर्थिक समृद्धि प्राप्‍त कर वे अपने परिवार की समृद्धि में भी सहायता कर रही है। दुग्‍ध उत्‍पदन से उन्‍हें समृद्धि की राह मिली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE