कटनी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए श्रमोदय आवासीय विद्यालय भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक विद्यार्थी 20 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल www.mpsos.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के पोर्टल www.mpsos.nic.in से डाउनलोड किए जा सकेंगे।