नरसिहंपुर। कलेक्टर रजनी सिंह के मार्गदर्शन में जिले के किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में किसानों के लिए उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है और जिले में यूरिया की रैक प्राप्त हो रही है। इसी क्रम में शनिवार को नरसिंहपुर रैक प्वाइंट पर इफको कम्पनी की 2677.41 मी. टन यूरिया प्राप्त हुआ। उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने रैक प्वाइंट पर जाकर उर्वरक का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित ट्रांसपोर्टरों को योजना अनुसार उर्वरक केन्द्रों तक शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि यूरिया का वितरण यथाशीघ्र किसानों को किया जा सके।
उप संचालक कृषि ने बताया कि इस रैक से डबल लॉक केन्द्र नरसिंहपुर को 250 मी. टन, डबल लॉक केन्द्र करेली को 200 मी. टन, डबल लॉक केन्द्र गोटेगांव को 200 मी. टन, डबल लॉक केन्द्र करकबेल को 150 मी. टन, डबल लॉक केन्द्र गाडरवारा को 200 मी. टन, डबल लॉक केन्द्र सालीचौका को 200 मी. टन, सहकारी समितियों को 580 मी. टन, एमपी एग्रो को 94 मी. टन तथा निजी क्षेत्र को 803.41 मी. टन यूरिया भंडारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में कोरोमंडल इंटरनेशनल कंपनी से 2600 मी. टन यूरिया नरसिंहपुर रैक प्वाइंट से प्राप्त होना प्रस्तावित है।