मनासा। मनासा विधानसभा क्षेत्र के भाटखेड़ी बुजुर्ग में चेतना वांडर्स क्लब का भव्य मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें आगामी राष्ट्रीय ओपन कबड्डी प्रतियोगिता की रूपरेखा तय की गई। समारोह में लगभग 550 सदस्यों ने सहभागिता की।
बैठक में प्रतियोगिता के लिए विभिन्न समितियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। महिला वर्ग की 20 टीमों तथा पुरुष वर्ग की 30 टीमों के आवास, आवागमन, ऑफिशियल्स के ठहरने-आने-जाने, भोजन, जल व्यवस्था, ग्राउंड और मंच व्यवस्था सहित सभी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सदस्यता अभियान को और गति देने का निर्णय लिया गया।
प्रतियोगिता के लिए पुरस्कारों की भी घोषणा की गई।
प्रथम पुरस्काररू ₹2,51,000
द्वितीय पुरस्काररू ₹1,51,000
महिला वर्ग में मैन ऑफ द सीरीजरू स्कूटी
मैन ऑफ द मैच व अन्य विशेष पुरस्कार भी तय किए गए।
आयोजन को लेकर फेडरेशन को स्वीकृति हेतु पत्र भेज दिया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन अप्रैल-मई अथवा नवंबर-दिसंबर माह में संभावित है। क्लब पदाधिकारियों ने सहयोग करने वाले सभी महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त किया।