BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<     NEWS : सचिव योगिता पारीक ने किया जिला कारागृह व.. <<     NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की साधारण सभा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में भव्य अभिनंदन समारोह, बार.. <<     NEWS : गुर्जर महासभा ने किया प्रदर्शन, माँ.. <<     NEWS : 45 वार्ड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपकर.. <<     NEWS : न्यायाधीश ने किया लग्जरी/स्लीपर बसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2026, 12:44 pm
BIG NEWS : संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने किया प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित नाहरगढ़ का निरीक्षण, देखा ड्रोन से पेस्टिसाइड छिड़काव का लाइव डेमो, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने आज प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित नाहरगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्था द्वारा कृषकों के खेतों में ड्रोन के माध्यम से नैनो डीएपी, यूरिया एवं पेस्टिसाइड के छिड़काव का लाइव डेमो प्रस्तुत किया गया। संभाग आयुक्त ने निकटवर्ती खेत में जाकर ड्रोन डेमोस्ट्रेशन का अवलोकन किया तथा इससे किसानों को होने वाले लाभ, समय एवं लागत की बचत के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अदिती गर्ग, सहकारी विभाग के सीईओ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संभाग आयुक्त द्वारा संस्था नाहरगढ़ के अंतर्गत संचालित इफको एमसी आउटलेट का भी निरीक्षण किया गया। संस्था द्वारा उक्त व्यवसाय से मात्र सात माह में 9.52 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया गया है। इसके साथ ही संस्था द्वारा विक्रय किए जा रहे अमूल ऑर्गेनिक उत्पाद (जैविक खाद) की उपयोगिता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई।

इस अवसर पर संभाग आयुक्त एवं जिला कलेक्टर ने डेली कलेक्शन कार्य का शुभारंभ किया गया। साथ ही संभाग आयुक्त ने कैलाशचंद्र पिता शिवनारायण, निवासी नाहरगढ़ को पशुपालन व्यवसाय हेतु आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना अंतर्गत 5 गाय क्रय के लिए 3.82 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इसके अतिरिक्त संस्था के कृषकों को वर्ष 2024-25 के लाभांश के चेक भी वितरित किए गए।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंदसौर द्वारा निरीक्षण के दौरान वर्ष 2024-25 के लाभ में से 19.71 लाख रुपये के लाभांश का चेक संभाग आयुक्त एवं बैंक की प्रशासक को प्रदान किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद की ऑनलाइन बुकिंग प्रणाली, खाद वितरण व्यवस्था, लाइसेंस प्रक्रिया, ऑर्गेनिक उत्पाद एवं खाद भंडारण व्यवस्था का भी विस्तृत जायजा लिया गया।

निरीक्षण के पश्चात संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि संभाग के अन्य क्षेत्रों के कृषकों एवं संबंधित व्यक्तियों को नाहरगढ़ सहकारी संस्था में प्रशिक्षण हेतु भेजा जाएगा, ताकि आधुनिक तकनीकों का अधिक से अधिक लाभ किसानों को मिल सके।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE