रतलाम। ताल डीएलसी परिसर में किसानों को ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत ई-टोकन व्यवस्था की जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित किसानों को ई-टोकन जनरेट करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के पश्चात किसानों द्वारा जनरेट किए गए ई-टोकन के माध्यम से खाद का वितरण किया गया।