BREAKING NEWS
KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : धूमधाम से मनाया सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का.. <<     खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2026, 7:18 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की सीतामऊ पुलिस और मुखबिर की पुख्ता सूचना, जब प्याज के ट्रक में अवैध मादक पदार्थ लेकर निकले तस्कर तो खाकी ने की घेराबंदी, फिर जैसे ही रोककर ली तलाशी, क्विंटलों से माल देख रह गए दंग, आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीतामऊ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देश पर 20 जनवरी 2026 को थाना सीतामऊ की टीम ने प्याज से भरे एक आईशर ट्रक से 14 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील और एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति के सूचना संकलन पर यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर दलावदा रोड स्थित 08 लाइन के पास घेराबंदी कर आईशर ट्रक (आजे 09 जीई 2875) को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक में रखे 315 प्याज के कट्टों के बीच छिपाकर रखे गए 65 काले कट्टों से कुल 14 क्विंटल डोडाचूरा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के निवासी विक्रम आचार्य (पिता वर्दीचंद आचार्य, उम्र 32 वर्ष) और मुकेश आचार्य (पिता रामप्रसाद आचार्य, उम्र 34 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

इस कार्रवाई में लगभग 25 लाख रुपये कीमत का आईशर ट्रक एवं दो एंड्रॉयड मोबाइल भी जब्त किए गए। इस सफलता में थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE