BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 20, 2026, 7:34 pm
BIG NEWS : नाबालिग पुत्री के साथ कु कृत्य करने वाला आरोपी चढ़ा सुवासरा पुलिस के हत्थे, पूछताछ में कबूला जुर्म, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

मन्दसौर। पुलिस अधीक्षक मन्दसौर विनोद कुमार मीना द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी करने हेतू निर्देशित किया गया था जो इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील व अअपु सीतामऊ दिनेश कुमार प्रजापति के निर्देशन में थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक अनिल रघुवंशी व गठित टीम द्वारा फरार चल रहे आरोपी बालुलाल पिता बगदुलाल बागरी निवासी बावड़ीखेड़ा थाना सुवासरा को गरोठ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 31.12.2025 को फरियादिया ने अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 13 साल के साथ आरोपी बालुलाल पिता बगदुलाल बागरी निवासी बावड़ीखेड़ा के द्वारा बलात्कार करने व पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट थाना सुवासरा पर की थी जिसकी रिपोर्ट पर से थाना सुवासरा पर आरोपी बालुलाल के विरूद्ध पाँक्सो एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना प्रकरण में आरोपी बालुलाल बागरी की काफी तलाश की गई। इसके पश्चात दिनांक 19.01.2026 को विश्वसनीय मूखबिर सूचना के आधार पर निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी सुवासरा व गठित टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुऐ फरार चल रहे आरोपी बालुलाल पिता बगदुलाल बागरी उम्र 36 साल निवासी बावड़ीखेड़ा थाना सुवासरा को थाना क्षेत्र गरोठ से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की व आरोपी बालुलाल बागरी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  

सराहनीय कार्य-
निरीक्षक अनिल रघुवंशी थाना प्रभारी सुवासरा, सउनि गेन्दाल पलासिया, प्रआर 81 सुमित यादव, प्रआर 136 सुरेन्द्र चौधरी, आऱक्षक 564 मनीष धाकड़ का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE