BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 10:54 am
KHABAR : सुबह-सुबह ही कटनी कलेक्ट्रेट पहुंचे 60 आदिवासी परिवार, पट्टा देनें कलेक्टर से लगाई गुहार, बोले- 2005 से घास की जमीन पर खेती कर रहे, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। जिले की ढीमरखेड़ा तहसील के बम्हनी पंचायत, मध्य करौंदी गांव से लगभग 60 आदिवासी परिवार बुधवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। इन भूमिहीन परिवारों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर घास की जमीन पर पट्टे की मांग की है, जिस पर वे वर्ष 2005 से खेती कर रहे हैं।


आदिवासी परिवारों का कहना है कि वे पिछले दो दशकों से इन जमीनों पर खेती कर अपनी आजीविका चला रहे हैं, लेकिन उनके पास इसका कोई वैध सरकारी दस्तावेज नहीं है। हनुमान सिंह गौड़ ने बताया कि गांव के लगभग 60 आदिवासी परिवार पूरी तरह भूमिहीन हैं और यह खेती ही उनके जीवनयापन का एकमात्र साधन है।


स्थायी पट्टा न होने के कारण उन्हें हर पल बेदखली का डर सताता रहता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने पट्टे की मांग की है। इससे पहले भी कई बार तहसील स्तर पर और जनसुनवाई में आवेदन दिए गए, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


थक-हारकर इन परिवारों ने अब सामूहिक रूप से कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है। उनकी मुख्य मांग है कि घास की जमीन पर काबिज इन 60 भूमिहीन परिवारों को तत्काल श्वनाधिकार पट्टाश् या किसी सरकारी योजना के तहत मालिकाना हक दिया जाए। उन्होंने यह भी मांग की है कि वर्षों से की जा रही खेती के आधार पर उनका नाम राजस्व दस्तावेजों में दर्ज किया जाए और पट्टे की प्रक्रिया पूरी होने तक उन्हें जमीन से बेदखल न किया जाए।


आदिवासी समूहों ने चेतावनी दी है कि यदि इस बार भी उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फिलहाल, कलेक्टर कार्यालय ने ज्ञापन स्वीकार कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE