मंदसौर। मंदसौर जिले के वायडीनगर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रघुपति नप्ता, निवासी पेनडयान्डल पोस्ट पौन्नीयान्डल, जिला नवल्लुपरुम (तमिलनाडु) ने स्वयं को लहसुन व्यापारी बताकर फरियादी से धोखाधड़ी की।
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने फरियादी युगल डोसी, निवासी स्टीलनगर, महू-नीमच रोड, मंदसौर को लहसुन व्यापार में लाभ का झांसा देकर आर्थिक धोखाधड़ी की। यह घटना 27 मई 2024 से 19 जून 2025 के मध्य की बताई गई है।
मामले में पुलिस ने धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 420 भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। प्रकरण दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।