BREAKING NEWS
KHABAR : कियोस्क संचालक से हुई डकैती का खुलासा,.. <<     KHABAR : शिप्रा आरती को लेकर प्रशासन और पंडा समिति.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत.. <<     NEWS : धूमधाम से मनाया सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का.. <<     खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 1:19 pm
KHABAR : नेशनल रिकॉर्ड होल्डर खिलाड़ी देव मीणा के साथ दुर्व्यवहार, पोल ले जाने पर टीटीई ने ट्रेन से उतारा, मेडल दिखाने के बाद भी लगाया 1865 रुपये का जुर्माना, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। भारत के टॉप पोल वॉल्टर और नेशनल रिकॉर्ड होल्डर देव कुमार मीणा के साथ रेलवे स्टाफ के द्वारा की गई बदसलूकी का मामला सुर्खियों में है। 17 जनवरी को महाराष्ट्र के पनवेल रेलवे स्टेशन पर देव मीणा और उनके साथी एथलीट कुलदीप यादव को पोल वॉल्ट के खेल उपकरण (पोल) ले जाने के कारण ट्रेन से उतार दिया गया। लगभग 5 घंटे तक उन्हें स्टेशन पर रोके रखा गया और अंत में 1865 रुपये का जुर्माना भरने के बाद ही आगे की यात्रा की अनुमति मिली।


देव कुमार मीणा (19 वर्षीय), मध्य प्रदेश के खातेगांव तहसील के गांव सिल्फोड़खेड़ा के निवासी हैं। वे ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स प्रतियोगिता से महाराष्ट्र से भोपाल लौट रहे थे। ट्रेन बदलते समय उनका पोल वॉल्ट उपकरण टीटीई और स्टेशन स्टाफ की नजर में आया, जिसे उन्होंने ‘स्टील पाइप’ बताकर असुरक्षित सामान मान लिया। खिलाड़ियों ने मेडल और राष्ट्रीय रिकॉर्ड दिखाकर समझाने की कोशिश की, लेकिन टीटीई ने नहीं माना। देव मीणा ने खुद स्टेशन पर वीडियो बनाकर घटना का ब्यौरा दिया, जिसमें उन्होंने रेलवे स्टाफ के रवैये पर सवाल उठाए। 


वीडियो में वे कहते हैं कि हम अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं, लेकिन अगर हमारे साथ ऐसा हो रहा है, तो जूनियर एथलीटों की क्या हालत होगी? मजबूरी में देव मीणा और कुलदीप यादव ने 1865 रुपये का जुर्माना भरा। इसके बाद उन्हें दूसरी ट्रेन में पोल ले जाने की इजाजत मिली, लेकिन इस दौरान वे अपनी मूल ट्रेन से चूक गए और अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ा।


यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवादास्पद हो गई है। कई पूर्व खिलाड़ी और खेल प्रेमियों ने रेलवे की नीतियों पर सवाल उठाए हैं, खासकर खेल उपकरणों के परिवहन के नियमों को लेकर। मध्य प्रदेश खेल विभाग ने भी रेलवे को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। देव कुमार मीणा ने हाल ही में अपना नेशनल रिकॉर्ड 5.40 मीटर तक सुधार के भारत का नाम रोशन किया है। ऐसे में एथलीटों के साथ इस तरह का व्यवहार देश के खेल विकास पर सवाल खड़े कर रहा है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE