BREAKING NEWS
NEWS : धूमधाम से मनाया सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का.. <<     खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 2:02 pm
KHABAR : पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत यातायात जागरूकता रैली का आयोजन, दिया यह संदेश, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। पुलिस अधीक्षक महोदय, द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले के सभी थानों को सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन में आज यातायात पुलिस द्वारा शहर में एक व्यापक यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।


इस रैली में लगभग 250 स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थी, यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य पुलिस बल शामिल हुए। रैली शहर के मुख्य मार्गों, प्रमुख एवं विशेष चौराहों से होकर निकाली गई, जहाँ बैनर-पोस्टर एवं नारों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया गया।


रैली के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने एवं नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में समझाइश दी गई।


इस अवसर पर यातायात निरीक्षक सौरभ शुक्ला द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट सहित सभी सुरक्षा उपकरणों (सेफ्टी गियर) का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।


रैली के उपरांत उपस्थित सभी स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों, पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं सुरक्षित रहने तथा समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अधिकारी, संबंधित थानों का बल, शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


यातायात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE