नीमच। सीएससी पैक्स ऑपरेटरों के लिए सीएससी सर्विसेज पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन जिला सहकारी बैंक, मंदसौर में सहकारी प्रबंध संस्थान भोपाल द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ऑपरेटरों को सीएससी की विभिन्न सेवाओं की विस्तृत जानकारी देना था, ताकि वे ग्रामीण स्तर पर आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध करा सकें।
कार्यशाला में आवास हाउसिंग फाइनेंस से आयुष राठौर ने सीएससी होम लोन सर्विसेज के संबंध में जानकारी दी, वहीं एसबीआई जनरल इंश्योरेंस से अभिषेक ने हेल्थ इंश्योरेंस एवं जनरल इंश्योरेंस सेवाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील कच्छारा, जिला विकास प्रबंधक योगेंद्र सैनी, उपनिदेशक डॉ. अजय शर्मा, सांख्यिकी अधिकारी मुकेश पालीवाल, खंडेलवाल, सीएससी जिला प्रबंधक नीमच विनोद पाटीदार, गोपाल सोपरा सहित जिला बैंक के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी पैक्स ऑपरेटरों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और सेवाओं से संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त की।