BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हज से लौटे अशरफ मेव (गुड्डू) का गर्म जोशी के.. <<     BIG NEWS : नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट.. <<     दशोरा नागर समाज की एकता को मजबूत करने प्रदेश.. <<     KHABAR : वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान.. <<     KHABAR : जलकर वसूली में लाएं तेजी, समूह जलप्रदाय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर का नगर परिषद ग्राउंड में.. <<     देवास के स्पोर्ट्स पार्क में सनसनीखेज.. <<     KHABAR : लोकतंत्र का हो रहा चीरहरण, राज्यसभा चुनाव.. <<     शाजापुर में पुलिस का महा-ऑपरेशन, एसपी यशपाल.. <<     KHABAR : मॉकड्रिल, फायर ऑडिट और सीसीटीवी व्यवस्था.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 3:45 pm
REPORT : भू-माफिया बनाम गरीब परिवार, कनावटी की सरकारी जमीन पर संकट, मांगलिक भवन और खेल मैदान की मांग, गाडिया लोहार समाज ने उठाई आवाज, सर्वे नंबर 665-666 की जमीन पर कब्जे का आरोप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच तहसील की ग्राम पंचायत कनावटी स्थित सर्वे नंबर 665 एवं 666 की शासकीय भूमि को सार्वजनिक प्रयोजन के लिए सुरक्षित रखने की मांग को लेकर गाडिया लोहार घुमक्कड़ समाज सहित अन्य परिवारों ने कलेक्टर नीमच को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि प्रतापनगर क्षेत्र में समाज के 400 से 500 परिवार वर्ष 1980 से पूर्व से निवासरत हैं। शासन द्वारा घुमक्कड़ श्रेणी में मान्यता दिए जाने के बाद राजीव गांधी आश्रय, मुख्यमंत्री आवास एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्थायी आवास तो प्रदान किए गए, लेकिन अब तक मांगलिक भवन और खेल मैदान जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं।

समाज ने बताया कि सर्वे नंबर 665 एवं 666 की भूमि का एक हिस्सा आवासीय उपयोग में लिया जा चुका है, जबकि शेष भूमि शासकीय खुली भूमि है, जिसे मांगलिक भवन एवं खेलकूद मैदान के लिए सुरक्षित रखा जाना आवश्यक है। इसके लिए ग्राम पंचायत को निर्देश देकर बाउंड्रीवॉल निर्माण की अनुमति देने की मांग की गई है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि कुछ भू-माफियाओं द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे कर गरीब मजदूरों एवं झोपड़ीवासियों को बेदखल करने का दबाव बनाया जा रहा है। पंचायत द्वारा स्वीकृत प्री-कास्ट बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य को झूठी शिकायतों के माध्यम से रुकवाने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

समाज ने कलेक्टर से मांग की है कि शासकीय भूमि को सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाए, अवैध कब्जाधारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा गरीब और कमजोर वर्ग के परिवारों को बिना कारण न हटाया जाए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE