BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हज से लौटे अशरफ मेव (गुड्डू) का गर्म जोशी के.. <<     BIG NEWS : नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद महेश केवट.. <<     दशोरा नागर समाज की एकता को मजबूत करने प्रदेश.. <<     KHABAR : वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान.. <<     KHABAR : जलकर वसूली में लाएं तेजी, समूह जलप्रदाय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर का नगर परिषद ग्राउंड में.. <<     देवास के स्पोर्ट्स पार्क में सनसनीखेज.. <<     KHABAR : लोकतंत्र का हो रहा चीरहरण, राज्यसभा चुनाव.. <<     शाजापुर में पुलिस का महा-ऑपरेशन, एसपी यशपाल.. <<     KHABAR : मॉकड्रिल, फायर ऑडिट और सीसीटीवी व्यवस्था.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 4:29 pm
BIG NEWS : राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, 4 साल से वांटेड 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश चढ़ा हत्थे, अब रहेगा सलाखों के पीछे, नीमच-मंदसौर से मंगवाता था अवैध मादक पदार्थ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने अपनी 25वीं बड़ी कार्रवाई में राज्य के टॉप- 25 कुख्यात मादक पदार्थ तस्करों में शामिल कंवरलाल को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न केवल राजस्थान, बल्कि मालवा के नीमच और मंदसौर जिले के मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कसने में महत्वपूर्ण साबित हुई है। कंवरलाल यहीं से मादक पदार्थ मंगवाता और राजस्थान के निकुंभ इलाके में जमा करता था। कई छोटे तस्कर सीधे उसके ठिकाने से माल लेते थे। वह पिछले चार वर्षों से एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांटेड था। 

नाम बदलकर उदयपुर के अस्पताल में भर्ती हुआ था कंवरलाल- 
सूत्रों के अनुसार कंवरलाल पिछले चार वर्षों से एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांटेड था और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। हाल ही में एक सौदे के दौरान उसकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे उसके पैरों में चोट आई। चोट के इलाज के लिए वह उदयपुर के जेपी हॉस्पिटल में ‘दिनेश’ नाम से भर्ती हुआ। सूचना मिलने पर एएनटीएफ ने तुरंत उदयपुर और चित्तौड़गढ़ के अस्पतालों की निगरानी शुरू की। एम्बुलेंस और मरीज की हर गतिविधि पर नजर रखी गई। टीम ने अस्पताल में दबिश देकर इलाज के दौरान कंवरलाल को गिरफ्तार कर लिया।

आठवीं फेल, लेकिन बनाया अंतरराज्यीय मादक तस्करी का मजबूत नेटवर्क-
एएनटीएफ के अनुसार कंवरलाल चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र के सांगरिया गांव का रहने वाला है। पढ़ाई में आठवीं कक्षा में फेल होने के बाद उसने शिक्षा छोड़ दी। पिता ने उसे खेती में लगाना चाहा, लेकिन उसका मन वहां नहीं लगा। इसके बाद उसने एसटीडी बूथ खोला और काम की तलाश में महाराष्ट्र चला गया। वहां होटल में वेटर के रूप में काम करते हुए उसने नशे के कारोबारियों की चमक-दमक देखी। इसी दौरान उसके जीवन की दिशा बदल गई। वापस गांव लौटकर उसने अफीम और डोडाचूरा की तस्करी शुरू की और धीरे-धीरे मारवाड़ और मेवाड़ क्षेत्र में तस्करों में बड़ा नाम बन गया।

नीमच और मंदसौर से संचालित अंतरराज्यीय नेटवर्क-
कंवरलाल मध्य प्रदेश के नीमच और मंदसौर क्षेत्रों से मादक पदार्थ मंगवाता और राजस्थान के निकुंभ इलाके में जमा करता था। कई छोटे तस्कर सीधे उसके ठिकाने से माल लेते थे। उसने अपने परिवार के कई सदस्यों को भी इस धंधे में शामिल कर रखा था और कमीशन पर काम करवाता था। रिश्तेदारों पर भी कई मुकदमे दर्ज थे, लेकिन पैसों की लालच में किसी ने परवाह नहीं की। कंवरलाल ने अपने ठिकाने को गुप्त रखने के लिए विशेष उपाय अपनाए और ग्राहकों को सीधे वहां नहीं बुलाता था। फर्जी नामों और पहचान छुपाने की रणनीति के कारण वह पुलिस की पकड़ से लंबे समय तक बाहर रहा।

हॉस्पिटल में दबिश देकर गिरफ्तारी-
कंवरलाल मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था और सौदे खुद गाड़ी चलाकर करता था। हाल ही में सौदे के दौरान दुर्घटना के बाद इलाज कराने उदयपुर के जेपी हॉस्पिटल में भर्ती हुआ। सूचना मिलने पर एएनटीएफ ने अस्पताल में दबिश दी और इलाज के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।

टीम को मिलेगा सम्मान- 
इस कार्रवाई में एएनटीएफ मुख्यालय जयपुर, जालोर और उदयपुर की टीमों ने अहम भूमिका निभाई। एटीएस एवं एएनटीएफ के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि इस सफल ऑपरेशन में शामिल सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एएनटीएफ मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा। यह कार्रवाई “ऑपरेशन मदरक्तिम” के तहत की गई। एएनटीएफ अधिकारियों का कहना है कि कंवरलाल की गिरफ्तारी से नीमच और मंदसौर क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क कमजोर होगा और भविष्य में ऐसे अपराधियों पर सख्त नजर रखी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE