BREAKING NEWS
खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 5:06 pm
KHABAR : शिवपुरी पुलिस को मिली बढ़ी सफलता, कोलारस से चोरी गये 01 करोड़ 53 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषणों सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में सोने चांदी की दुकान में चोरी का खुलासा करते हुये शिवपुरी पुलिस द्वारा चोरी गयी 46 किलो चांदी एवं सोने के आभूषण बरामद कर आरोपी अमन रावत व अभिषेक रावत को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। 


जानकारी के अनुसार 27.07.2025 को गिरीश कुमार जैन निवासी सदर बाजार ने कोलारस थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी सोने चांदी की दुकान की शटर टूटी हुई है और दुकान में रखे सोने व चांदी के आभूषण पायल, करधौनी, कड़े, चूड़ा, मंगलसूत्र, टोक्स आदि कीमत करीब 01 करोड़ रुपये के आसपास कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया। 


शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा करीबन 200 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरों को चेक किया गया 20 जनवरी 2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अमन रावत नामक युवक निवासी सेसई सड़क अपनी मोटर साईकिल से चोरी के माल को बेचने के लिये शिवपुरी जा रहा है।  सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर तलाशी ली तो उसके पास चांदी के कुछ जेबरात पाये गये। पूछताछ पर उसने कोलारस के सोने चांदी की दुकान से चोरी का माल होना बताया पुलिस द्वारा आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने मामा संजय रावत, जानकी रावत निवासी कुलवारा एवं कुलवारा के अभिषेक रावत के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया आरोपी अभिषेक रावत निवासी ग्राम कुलवारा को गिरफ्तार किया गया वहीं आरोपी संजय रावत एवं जानकी रावत अभी फरार है।


दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने चोरी किया हुआ माल ग्राम खौंकर में घर से थोड़ी दूरी पर ठाकुर बाबा के चबूतरे के पास में गड्डा खोदकर गाढा हुआ है। आरोपियों के बताए स्थान से पुलिस ने 46 किलो चांदी एवं सोने के आभूषण जप्त किये जिनकी कीमत करीब एक करोड़ तिरेपन लाख रुपये है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE