नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा द्वारा सम्पूर्ण नीमच जिले में वर्ष 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश (उक्त स्थानीय अवकाश कोषालय एवं बैंक को छोड़कर) घोषित किए गए हैं। कलेक्टर द्वारा 25 सितम्बर 2026 शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी, 19 अक्टूबर 2026 सोमवार को महानवमी एवं 11 नवम्बर 2026 बुधवार को भाईदूज पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।