BREAKING NEWS
खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 5:26 pm
KHABAR : नीमच के टाऊन हॉल में भारत पर्व पर संस्‍कृति विभाग के कलाकार देंगे प्रस्‍तुति, भारत पर्व में ढिमरयाई लोकनृत्‍य एवं कबीर भजनों की प्रस्‍तुति देंगे कलाकार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। लोकतंत्र का उत्सव भारत पर्व का आयोजन 26 जनवरी 2026 को नीमच के टाऊनहॉल में शाम 6 बजे से किया जा रहा है। भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय भोपाल के कलाकारो द्वारा प्रस्‍तुति दी जावेगी। साथ ही, स्‍थानीय कलाकार एवं छात्र-छात्राओं द्वारा भी देश भक्ति पूर्ण कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये जायेगें। लोकगीत एवं स्थानीय लोक कलाओं का प्रदर्शन भी भारत पर्व में किया जाएगा।

जिला पंचायत सीईओ पराग जैन ने सभी विभागों के अधिकारियों से अपने स्टाफ के साथ समारोह में उपस्थित होने का आगृह किया हैं। उन्‍होने जिले के नागरिकों से भी इस भारत पर्व में उपस्थित होकर, लाभ उठाने का आगृह किया हैं।

लोकतंत्र के उत्‍सव भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग, स्‍वराज संस्‍थान संचालनालय भोपाल के कलाकारों के दलों द्वारा देश भक्ति पूर्ण गीतों एवं लोक नृत्‍य की प्रस्‍तुति दी जावेगी। भारत पर्व में संस्‍कृति विभाग के कलाकार देवास के देवकरण मालवीय एवं सात सदस्‍यीय कलाकारों के दल द्वारा कबीर भजन गायन एवं सिरोंज के ढिमरयाई लोकनृत्‍य कलाकार सूरज केवट एवं 10 सदस्‍यीय दल द्वारा ढिमरयाई लोकनृत्‍य की प्रस्‍तुति दी जावेगी। नीमच शहर एवं जिले के नागरिकों से भारत पर्व में उपस्थित होकर कलाकारों का उत्‍साहवर्धन करने का आगृह किया गया है। साथ ही जिले के सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को भी टाऊनहॉल नीमच में आयोजित भारत पर्व कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ पराग जैन द्वारा दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE