झाबुआ। स्वच्छ जल अभियान के अंतर्गत कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, झाबुआ द्वारा जिले में जल जागरूकता की सतत पहल की जा रही है। इसी क्रम में कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री के मार्गदर्शन में विकासखंड रामा के ग्राम कालीदेवी में महिला एवं बाल विकास विभाग के कालीदेवी-1 सेक्टर की आयोजित बैठक के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दूषित पेयजल से होने वाली जलजनित बीमारियों की रोकथाम एवं शुद्ध पेयजल के उपयोग के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एफटीके (एफटीके) किट के माध्यम से जल परीक्षण का प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया, ताकि वे अपने क्षेत्र में जल की गुणवत्ता की जांच कर सकें तथा समुदाय को सुरक्षित पेयजल के प्रति सजग कर सकें। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल के नियमित उपयोग हेतु शपथ दिलाई गई, जिससे जनस्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उक्त कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड स्तरीय समन्वयक (विकासखंडदृरामा) श्रीमती अंकिता पाठक द्वारा किया गया।