BREAKING NEWS
खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 6:15 pm
KHABAR : अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचे महाकाल दरबार, फिल्म बॉर्डर-2 की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद, नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। अभिनेता सुनील शेट्टी बुधवार को अपने परिवार के साथ उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से भगवान महाकालेश्वर का पूजन और दर्शन किए। शेट्टी ने इस दौरान अपने परिवार की खुशहाली, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।


मंदिर में सुनील शेट्टी ने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान किया और नंदी जी को जल अर्पित किया। मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने उन्हें पूजन-अभिषेक कराया, जिसमें भगवान महाकाल को जल चढ़ाया गया। अभिनेता कुल आठ लोगों के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के बाद सुनील शेट्टी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनकी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 देश के जवानों को समर्पित है। उन्होंने फिल्म की सफलता और पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य के लिए बाबा महाकाल से विशेष प्रार्थना की। अभिनेता ने यह भी बताया कि उनके बेटे अहान शेट्टी भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, जिसके लिए वे भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने विशेष रूप से उज्जैन आए हैं।


श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी और सिम्मी यादव ने अभिनेता सुनील शेट्टी का स्वागत और सम्मान किया। मंदिर प्रशासन ने उनके लिए सुचारू दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित की।


उल्लेखनीय है कि सुनील शेट्टी इससे पहले 19 जनवरी 2025 को भी अपने बेटे अहान शेट्टी और परिवार के साथ महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुए थे। उस समय उन्होंने हर वर्ष बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आने का वचन दिया था। अपने वचन के अनुसार इस वर्ष 21 जनवरी को भी उन्होंने महाकाल दरबार में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अभिनेता ने भगवान कालभैरव मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE