भोपाल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अब कानूनी पचड़ों में पड़ते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन पर व्यास गद्दी से सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगा है। जिसके बाद क्ळच् से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
दरअसल, दलित पिछड़ा समाज संगठन, भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ शिकायत की है। उनका आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री व्यास गद्दी से सांप्रदायिकता फैला रहे हैं। समाज जनों ने कथाओं के वीडियो और सबूत सौंपकर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने कर कार्रवाई करने की मांग की है।
एएसपी नेता दामोदर यादव का कहना है कि सांप्रदायिकता फैलाने वाले बाबाओं पर थ्प्त् दर्ज होनी चाहिए। ग्वालियर एचसी में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा लगाने, बाबाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। नागपुर से भोपाल तक यह यात्रा निकालेंगे। 29 जनवरी को भोपाल में अंबेडकर प्रतिमा से सीएम हाउस तक पैदल मार्च करेंगे।