BREAKING NEWS
खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 7:05 pm
BIG NEWS : बासखेड़ा में मनरेगा बचाओ चौपाल व पंचायत कांग्रेस कमेटी गठन, कांग्रेस ने ग्रामीण हक की लड़ाई का किया शंखनाद, मनरेगा पर हमला बर्दाश्त नहीं, गांव-गांव उठेगी मजदूरों की आवाज- मीनाक्षी नटराजन, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के विरोध में आज ग्राम बासखेड़ा में ‘मनरेगा बचाओ चौपाल’ एवं ‘पंचायत कांग्रेस कमेटी’ के गठन का विशाल कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सुश्री मीनाक्षी नटराजन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस ने ग्रामीण मजदूरों के हक की लड़ाई को गांव-गांव तक ले जाने का शंखनाद किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। कांग्रेस ने इसे कानून बनाकर मजदूरों को अधिकार के रूप में दिया था, लेकिन आज भाजपा सरकार बजट में कटौती कर इसे खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूरों का पसीना और उनका हक कांग्रेस की प्राथमिकता है और अब पंचायत स्तर पर गठित कमेटियां हर मजदूर की आवाज बनकर किसी भी स्तर पर होने वाली धांधली को रोकेंगी।


जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर मनरेगा को तकनीकी पेच और बजट की कमी के बहाने दमघोंटू स्थिति में ले जा रही है। उन्होंने कहा कि मजदूरों को समय पर भुगतान न मिलना और काम के बदले मशीनों का उपयोग करना ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार है। बाहेती ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी अब पंचायत स्तर पर सशक्त निगरानी तंत्र खड़ा कर रही है ताकि गरीब का हक कोई बिचौलिया न छीन सके और हर हाथ को काम की गारंटी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि लड़ेंगे और जीतेंगे के संकल्प के साथ कांग्रेस अब चुप नहीं बैठेगी।


पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण क्षेत्र का आधार है। केंद्र सरकार ने इसका बजट कम कर ग्रामीण जनता के साथ धोखा किया है। सरकार ने मनरेगा को रोजगार गारंटी से मिशन बनाकर उचित नहीं किया। कार्यक्रम को नाथूसिंह राठौर एवं विनोद दक ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अरविंद चोपड़ा, नारायणदास बाहेती, बलवंत पाटीदार, विनोद सिंह भंवरसा, जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष हिदायत उल्ला खान, दिग्विजय सिंह आमलीखेड़ा, ब्लॉक प्रभारी मनोहर गुर्जर, जिला युवा अध्यक्ष मन्नू बना बंगरेड, राकेश जेवरिया, रामप्रताप जाट, प्रहलाद चौहान, पूरन गुर्जर, कृपाल सिंह मंडलोई, विश्वास चंदेल, यश लोहार और राकेश मेरावत सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन थे।


बासखेड़ा पंचायत कांग्रेस कमेटी की घोषणा-
संगठनात्मक मजबूती की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कार्यक्रम के दौरान बासखेड़ा पंचायत कांग्रेस कमेटी की घोषणा की गई, जिसमें नाथूलाल मेघवाल को पंचायत अध्यक्ष और कैलाशी बाई को महिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब कांग्रेस की सक्रियता सीधे गांव की चौपालों तक पहुंचेगी और जिले की प्रत्येक पंचायत में कांग्रेस कमेटी का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसजनों का महात्मा गांधी जी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। आयोजन में ग्रामीण महिलाओं की भारी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिन्होंने मनरेगा के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को प्रमुखता से साझा किया। कार्यक्रम का संचालन रमेश राजोरा ने किया तथा आभार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जीरन के अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राणावत ने व्यक्त करते हुए संकल्प दिलाया कि बासखेड़ा से शुरू हुआ यह जन-आंदोलन जिले के हर गांव तक पहुंचेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE