BREAKING NEWS
खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 21, 2026, 7:05 pm
KHABAR : मातृ मृत्यु, बाल मृत्यु एवं एनसीडी नियंत्रण में मंदसौर जिला प्रदेश में अव्वल, मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से की कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के बिंदुओं की समीक्षा, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा एनआईसी के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कलेक्टरदृकमिश्नर कॉन्फ्रेंस के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान स्वास्थ्य, पोषण, मातृ एवं बाल मृत्यु नियंत्रण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मंदसौर एनआईसी कक्ष में कलेक्टर अदिती गर्ग, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक में प्रदेशभर में स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बाल मृत्यु नियंत्रण के क्षेत्र में मंदसौर जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 99.5 प्रतिशत सफलता प्राप्त की। वहीं मातृ मृत्यु दर के नियंत्रण में जिले ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। इसके साथ ही एनसीडी कंट्रोल रेट में भी मंदसौर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा। इन उपलब्धियों के साथ मंदसौर जिला स्वास्थ्य सूचकांकों में प्रदेश में अव्वल रहा। 

कलेक्टर अदिती गर्ग ने जानकारी दी कि जिले में प्रत्येक मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु की समय पर एवं सटीक रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाती है। संस्था स्तर एवं समुदाय स्तर पर प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा की जाती है। साथ ही जिला स्तर पर प्रतिमाह नियमित समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप मातृ एवं बाल मृत्यु की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE