रतलाम। नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति शेरपुर के तत्वावधान में ग्राम शेरपुर, ग्राम पंचायत नवेली में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्कर वक्तरीय (उन्नत जैविक कृषक) द्वारा की गई। कार्यक्रम में स्वदेशी संकल्प अनिल पाटीदार द्वारा दिलाया गया, जिसमें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर बल दिया गया।
कार्यक्रम में जय चौधरी (उपखंड कार्यवाह), राहुल कंडारे, परमानंद मेहता, अशोक लोहार, अजय कुमावत, अर्जुन दास, अशोक तथा परामर्शदाता शेफाली शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त शिवशंकर शर्मा (विकासखंड समन्वयक), राकेश पाटीदार (नवांकुर संस्था), समिति अध्यक्ष दशरथ पाटीदार, समिति सदस्य एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जैविक कृषि, ग्राम विकास एवं सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा की गई।