BREAKING NEWS
खरगोन में "सृजन अभियान" का आगाज,उत्कृष्ट.. <<     उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का बरखेड़ा देव.. <<     BIG NEWS : नीमच कैंट पुलिस को मिली बड़ी सफलता,.. <<     KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 10:37 am
KHABAR : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम, यातायात थाना शिवपुरी ने विभिन्न गतिविधियां आयोजित, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। पुलिस मुख्यालय पीटीआरआई भोपाल के निर्देश पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा थीम पर आधारित इन कार्यक्रमों की श्रृंखला में 21 जनवरी 2024 को यातायात थाना शिवपुरी ने विभिन्न गतिविधियां आयोजित कीं। इस अभियान के तहत खिन्नी नाका स्थित 35वीं बटालियन एनसीसी कैम्प में 150 एनसीसी कैडेट्स को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने जैसे सुरक्षित ड्राइविंग के नियमों के प्रति जागरूक किया गया।


कैडेट्स को हिट एंड रन योजना के तहत राज्य शासन द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि के बारे में भी बताया गया। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार की श्राह-वीर योजनाश् की जानकारी दी गई, जिसके तहत सड़क दुर्घटना के घायलों को श्गोल्डन आवरश् में अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिकों को प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र और कानूनी सुरक्षा प्रदान की जाती है।


इसी क्रम में, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिवपुरी के सहयोग से पोहरी बस स्टैंड पर एक नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 125 ऑटो चालकों और 80 बस चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया।


यातायात पुलिस के अनुसार, इन जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE