सरवानिया महाराज। पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया के दिशा-निर्देशन में जिले में फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरवानिया महाराज पुलिस चौकी को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर एवं थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज निलेश सोलंकी एवं उनकी टीम ने दिनांक 20 जनवरी 2026 को मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए 4 वर्षों से फरार चल रहे ईनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी रोशन पिता गब्बा बंजारा, उम्र 40 वर्ष, निवासी खेरखेड़ा, थाना जावद, अपराध क्रमांक 274/19 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि एवं अपराध क्रमांक 78/19 धारा 3(1)(द) अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वांछित था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।
पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
सराहनीय योगदान-
इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी सरवानिया महाराज निलेश सोलंकी एवं उनकी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा।