कुकड़ेश्वर। नगर में सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज के तत्वावधान में 10 से 16 अगस्त तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन पंडित बलराम शास्त्री (नौगांव वाले) के श्रीमुख से होगा।
आयोजन सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली धर्मशाला में होगा। प्रतिदिन रात्रि 8.00 बजे से 12.00 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 10 अगस्त को नगर में भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कथा का समापन 16 अगस्त को होगा, जबकि 17 अगस्त को पूर्णाहुति एवं नगर में भव्य चल समारोह निकाला जाएगा।
सूर्यवंशी कुमरावत तंबोली समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का पुण्य लाभ लेने की अपील की है। आयोजन को लेकर समाजजनों में उत्साह का वातावरण है।