BREAKING NEWS
KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<     भोपाल की सड़कों पर चयनित शिक्षकों का फूटा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : सीएम मोहन यादव एमपी बोर्ड की स्टेट टॉपर.. <<     रतलाम में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं से 48 घंटे.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर महादेव खोरा में उमड़ा.. <<     KHABAR : वन विभाग की ऐतिहासिक पहल, 11 हजार किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आघात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,.. <<     KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     NEWS : शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रजा एजुकेशन.. <<     BIG NEWS : अफीम सलाहकार समिति की बैठक में गरजे जावद.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून से पहले बदला मौसम, 28.. <<     BIG NEWS : शासकीय आईटीआई में प्रवेश के लिए 30 जून तक.. <<     सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाटों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : अफीम किसानों की आवाज़ को मिले सम्मान, धारा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 11:17 am
BIG NEWS : एमडीएमए पाउडर जब्ती प्रकरण में फरार तीन आरोपियों पर दस-दस हजार का ईनाम घोषित, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में पुलिस अधीक्षक ने उठाया सख्त कदम, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में पुलिस अधीक्षक द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में मादक पदार्थ तस्करी के एक गंभीर प्रकरण में फरार चल रहे वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक ने ईनाम घोषित किया है।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गंगरार थाना क्षेत्र में 17 जनवरी को जीवा नायकों का खेड़ा से एमडीएमए पाउडर की जब्ती के मामले में फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया है। फरार आरोपियों में गंगरार थाना अंतर्गत जीवा नायकों का खेड़ा निवासी जगदीश बंजारा पुत्र तुलसीराम बंजारा, राहुल बंजारा पुत्र जगदीश बंजारा एवं अशोक बंजारा पुत्र जगदीश बंजारा शामिल हैं।

उक्त आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है तथा वे गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से लगातार फरार चल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर लगातार दबिश दी जाए तथा उनके संभावित ठिकानों पर सतत निगरानी रखी जाए।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त हो, तो वह तत्काल नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा तथा नियमानुसार घोषित ईनाम प्रदान किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE