चित्तौड़गढ़। बालिकाओं के शिक्षित होने से समाज व राष्ट्र प्रगति करता है। वर्तमान समय में हमारे समाज की प्रतिभावान छात्राएं प्रत्येक क्षेत्र में देश के गौरव को और बढ़ाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए कटिबद्ध है। बालिका प्रोत्साहन की समस्त योजनाएं समाज के हर वर्ग की प्रतिभाशाली बालिकाओ को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने का एक बहुत बड़ा जरिया है। चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार में निपुण मेला एवं मेगा पीटीएम में छात्राओ को मुख्यमंत्री हमारी बेटी योजना व पद्माक्षी पुरस्कार, गार्गी पुरस्कार व निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के तहत बालिकाओ को लाभान्वित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओ, जनप्रतिनिधियो, अभिभावकों व विभागीय अधिकारियो को सम्बोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शासन उपसचिव ओमप्रकाश वर्मा कहा की राजस्थान सरकार द्वारा बालिका प्रोत्साहन के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही है। बालिकाओ ने अच्छी पढ़ाई कर अपने परिवार का नाम तो रोशन किया ही है साथ ही जिले का मान भी बढ़ाया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा ने बताया कि मेगा पीटीएम व निपुण मेले का आयोजन शुक्रवार को राजस्थान के प्रत्येक विद्यालय में किया जा रहा है। इनके माध्यम से अध्यापको द्वारा अभिभावको से सीधा संवाद स्थापित किया गया। राजस्थान के कुछ चुनिंदा विद्यालयो के अभिभावकों से मुख्यमंत्री द्वारा सीधा संवाद स्थापित किया गया। इस समारोह का सीधा प्रसारण पंचायत समिति सभागार में किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया की निःशुल्क साईकिल वितरण योजना में आरती, आलिया कुरैशी, अंजली माली, अंजलि रेगर, अनुष्का जायसवाल, आरती लोधा, आशा नायक, भारती कीर, चंचल ऐरवाल, चेतना रेगर, दिव्या तेली, दृष्टि तम्बोली, जीनत पिंजारा, खुशबु बैरवा, खुशी बानु, लक्ष्मी प्रजापत, मुस्कान पिंजारा, नैना बानो, पलक बानु व राना बी को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर अनिल ईनाणी, नवीन पटवारी, रवि विराणी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शम्भुलाल सोमानी, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर त्रिपाठी, डॉ. जितेन्द्र दशोरा व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश छीपा सहित बडी संख्या में लाभान्वित छात्राएं, अभिभावक, जनप्रतिनिधी व शिक्षा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।