BREAKING NEWS
KHABAR : सतत विकास की कुंजी है प्रभावी जल प्रबंधन,.. <<     KHABAR : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन हेतु.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का बड़ा कमाल, जब अगवा हुई 2.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के तीन मामलों में.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत राज एवं.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय में सुनहरा मौका, आवेदन की.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल,.. <<     KHABAR : भोपाल में अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का बड़ा.. <<     KHABAR : दतिया कार्यकारिणी भंग होने पर अवधेश नायक.. <<     खरगोन जिला में किशोर दा के अमर गीतों पर झूमा.. <<     KHABAR : सिर्फ एक किस्त जमा, फिर भी परिवार को मिला.. <<     BIG NEWS : क्या भगवान भरोसे है गांधी सागर डैम की.. <<     KHABAR : कराओके क्लब शाजापुर ने किशोर कुमार को दी.. <<     एक्शन में रतलाम नगर निगम,कमिश्नर अनिल भाना के.. <<     KHABAR : एमपी सड़क समयावधि से पहले ही टूटी, रख-रखाव.. <<     REPORT : हैप्पी स्कूल में इनरव्हील क्लब का सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 3:20 pm
KHABAR : क्षेत्र की अग्रणी साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कृति करेगी फरवरी माह की इस तारीख को गांधी वाटिका में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। क्षेत्र की अग्रणी साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कृति द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026 को दोपहर 2रू00 बजे से गांधी वाटिका में आकर्षक व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के अध्यक्ष डॉ. अक्षय राजपुरोहित, सचिव कमलेश कुमार जायसवाल एवं प्रचार सचिव कृष्ण कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता संस्था के पूर्व अध्यक्ष भरत एवं स्नेहलता जाजू की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। यह आयोजन संस्था की परंपरा का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य सामाजिक सहभागिता एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है।

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी मंजुला धीर ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय “बेसन के मीठे एवं नमकीन व्यंजन” रखा गया है। प्रतियोगिता में दोनों विधाओं में अलग-अलग प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को जाजू परिवार की ओर से सम्मान स्वरूप आकर्षक उपहार भी प्रदान किए जाएंगे।

संस्था के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की महिलाओं से उत्साहपूर्वक सहभागिता करने का आग्रह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE