BREAKING NEWS
KHABAR : सतत विकास की कुंजी है प्रभावी जल प्रबंधन,.. <<     KHABAR : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन हेतु.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का बड़ा कमाल, जब अगवा हुई 2.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के तीन मामलों में.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत राज एवं.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय में सुनहरा मौका, आवेदन की.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल,.. <<     KHABAR : भोपाल में अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का बड़ा.. <<     KHABAR : दतिया कार्यकारिणी भंग होने पर अवधेश नायक.. <<     खरगोन जिला में किशोर दा के अमर गीतों पर झूमा.. <<     KHABAR : सिर्फ एक किस्त जमा, फिर भी परिवार को मिला.. <<     BIG NEWS : क्या भगवान भरोसे है गांधी सागर डैम की.. <<     KHABAR : कराओके क्लब शाजापुर ने किशोर कुमार को दी.. <<     एक्शन में रतलाम नगर निगम,कमिश्नर अनिल भाना के.. <<     KHABAR : एमपी सड़क समयावधि से पहले ही टूटी, रख-रखाव.. <<     REPORT : हैप्पी स्कूल में इनरव्हील क्लब का सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 4:43 pm
KHABAR : निजी कॉलेजों की अनियमितताओं पर ज्ञापन सौंपा, जनसुनवाई में छात्रों ने की शिकायत, जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन, पढे़ खबर 

Share On:-

बड़वानी। जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में निजी कॉलेजों की कथित अनियमितताओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। छात्र प्रतिनिधि बादल गिरासे के नेतृत्व में यह आवेदन दिया गया।


ज्ञापन में विशेष रूप से साईं इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सहित जिले के अन्य निजी महाविद्यालयों में नियमों की अनदेखी कर कोर्स संचालन, मनमानी फीस वसूली और छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार की शिकायत की गई है।


छात्रों ने बताया कि बड़वानी आदिवासी और पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां के अधिकांश छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं। आरोप है कि कुछ निजी कॉलेजों में आवश्यक आधारभूत संरचना, प्रयोगशाला, लाइब्रेरी और योग्य फैकल्टी के बिना ही विभिन्न कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।


आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया कि एक संबंधित कॉलेज प्रबंधन ने 7-8 छात्रों को बिना किसी प्रत्यक्ष त्रुटि के परीक्षा से वंचित कर दिया। इस संबंध में चर्चा करने पर प्रबंधन द्वारा असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया गया है।


इसके अलावा, प्राइड कॉलेज में छोटे-छोटे शैक्षणिक कार्यों और दस्तावेजों के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूलने की शिकायत की गई है। ज्ञापन में श्साईं कॉलेजश् नाम से संचालित विभिन्न संस्थानों की मान्यता और संरचना की समग्र जांच की मांग की गई है, ताकि छात्रों और अभिभावकों में व्याप्त भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके।


ज्ञापन में जिले के सभी निजी कॉलेजों की संयुक्त जिला स्तरीय जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के हितों की विशेष सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE