खरगोन। वर्ष 2020-21 में बीएससी नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी लंबित परीक्षाओं के साथ ही गत वर्ष हुई परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन की राह अख्तियार करने लगे है। मंगलवार को छात्रों ने बिगड़े शैक्षणिक कैलेंडर के खिलाफ विरोध के स्वर मुखर करते हुए मप्र आदिवासी विकास परिषद के बैनर तले आक्रोश रैली निकाली। कलेक्ट्रेट पहुंचकर विद्यार्थियों ने प्रवेश द्वार पर धरना दे दिया। चिलचिलाती धूप के बीच भी विद्यार्थियों ने समय पर परीक्षाएं कराने और परीणाम जारी कराने की मांग को लेकर करीब एक घंटे तक नारेबाजी कर शासन- प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने का प्रयास किया।
प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि 2020 बैच की 6 वर्ष बाद भी पढ़ाई पूरी नही हो सकी है। लंबे समय तक संघर्ष करने के बाद परीक्षाएं तो शुरु हुई लेकिन परिणाम नही जारी हो रहे।