BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<     KHABAR : राज्यसभा फॉर्म निरस्त होने का विरोध,.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में खाद माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को होगी महिला स्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को अचानक मिलेगी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 5:11 pm
KHABAR : मनासा में सड़क किनारे बालुरेती के ढेर से हादसे, जनसुनवाई में शिकायत, एक-दो नहीं बल्कि चार-पांच ढेर लगाकर अस्थायी अतिक्रमण, पढे़ खबर 

Share On:-

मनासा। नगर में रामपुरा रोड से हांसपुर फंटे तक सड़क किनारे बालुरेती के बड़े-बड़े ढेर लगाकर बिल्डिंग मटेरियल व्यवसायियों द्वारा खुलेआम व्यापार किया जा रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस समस्या को लेकर नगर परिषद मनासा वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता दिनेश राठौर ने मंगलवार को एसडीएम की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई।

राठौर ने बताया कि व्यापारी सड़क से महज करीब 5 फीट दूरी पर रेती खाली कर बेच रहे हैं और एक-दो नहीं बल्कि चार-पांच ढेर लगाकर अस्थायी अतिक्रमण कर रखा है। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है और कई बार हादसे भी हो चुके हैं। आंधी-तूफान के दौरान उड़ती रेती वाहन चालकों की आंखों में जाने से दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राजस्थान से बिना रॉयल्टी की बजरी (बालुरेती) लाकर बेची जा रही है। मामले की शिकायत पूर्व में भी की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से समस्या जस की तस बनी हुई है।

जनसुनवाई में एसडीएम किरण आंजना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद मनासा के सीएमओ को सड़क किनारे लगे बालुरेती के ढेर हटाने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ही आम जनता को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE