BREAKING NEWS
KHABAR : सतत विकास की कुंजी है प्रभावी जल प्रबंधन,.. <<     KHABAR : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन हेतु.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का बड़ा कमाल, जब अगवा हुई 2.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के तीन मामलों में.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत राज एवं.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय में सुनहरा मौका, आवेदन की.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल,.. <<     KHABAR : भोपाल में अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का बड़ा.. <<     KHABAR : दतिया कार्यकारिणी भंग होने पर अवधेश नायक.. <<     खरगोन जिला में किशोर दा के अमर गीतों पर झूमा.. <<     KHABAR : सिर्फ एक किस्त जमा, फिर भी परिवार को मिला.. <<     BIG NEWS : क्या भगवान भरोसे है गांधी सागर डैम की.. <<     KHABAR : कराओके क्लब शाजापुर ने किशोर कुमार को दी.. <<     एक्शन में रतलाम नगर निगम,कमिश्नर अनिल भाना के.. <<     KHABAR : एमपी सड़क समयावधि से पहले ही टूटी, रख-रखाव.. <<     REPORT : हैप्पी स्कूल में इनरव्हील क्लब का सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 5:15 pm
KHABAR : नीमच में आधे दाम में मोबाइल का झांसा, नकली व रिफर्बिश्ड सेट बेचने का आरोप, प्रशासन से जांच कर कार्रवाई करने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में कुछ मोबाइल दुकानदारों द्वारा सोशल मीडिया पर आधे दाम में मोबाइल बेचने का प्रचार कर ग्राहकों को लुभाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कई दुकानों पर बिना बिल और बिना गारंटी के मोबाइल बेचे जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं के साथ ठगी की आशंका बढ़ गई है।

सूत्रों के अनुसार एक दुकान पर ₹35 हजार कीमत का मोबाइल मात्र ₹1 के सिक्के में देने का दावा किया जा रहा था। बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग अपना काम छोड़कर सस्ते मोबाइल लेने पहुंच रहे हैं। पूछताछ करने पर दुकानदार ने इसे सिर्फ ग्राहकों को बुलाने का तरीका बताया।

यह भी आरोप है कि कुछ व्यापारी महीने के अंत में कंपनियों के मोबाइल में सिम डालकर उन्हें एक्टिवेट कर देते हैं और फिर कम कीमत पर बेचते हैं। ऐसे मोबाइल खोलने पर उनमें लोकल बॉडी, अलग कंपनी की बैटरी और रिपेयर किए गए बोर्ड लगे होने की बात सामने आ रही है, जिससे उनके रिफर्बिश्ड या नकली होने की आशंका जताई जा रही है।

कमल चौक, कुंवारा चौक और सब्जी मंडी क्षेत्र में ऐसे मामलों की अधिक शिकायतें बताई जा रही हैं। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि नकली मोबाइल व एक्सेसरीज की बिक्री पर रोक लगाई जा सके और लोगों को ठगी से बचाया जा सके।

वहीं उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि मोबाइल खरीदते समय पक्का बिल, वारंटी और अधिकृत विक्रेता से ही सामान लें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE