प्रतापगढ़। राजस्थान सरकार द्वारा 11 फरवरी 2026 को प्रस्तुत बजट सत्र 2026-27 में मां-बाड़ी शिक्षा सहयोगियों की मांगों का कोई उल्लेख नहीं किए जाने से सहयोगियों में गहरा आक्रोश है।
ब्लॉक सुहागपुरा में विजय हनुमान जी परिसर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक सुहागपुरा मां-बाड़ी संघ अध्यक्ष मोहनलाल जी ने की। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बजट में मां-बाड़ी संघ की प्रमुख मांगों- संविदा रूल्स 2022 में सम्मिलित करना, मानदेय बढ़ोतरी और वरिष्ठता के आधार पर कैडर निर्धारण पर कोई पहल नहीं की गई।
शिक्षा सहयोगियों ने इसे अपनी लंबे समय से चली आ रही मांगों की अनदेखी बताया। बैठक में सर्वसम्मति से 13 फरवरी 2026 से कलमबंद हड़ताल प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया, जो वर्तमान में भी जारी है। इसके अलावा, 16 फरवरी 2026 से प्रदेश स्तरीय अग्रिम आदेश तक अनवरत हड़ताल जारी रखने की घोषणा की गई। बैठक में उपस्थित सभी शिक्षा सहयोगियों ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।