BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<     KHABAR : राज्यसभा फॉर्म निरस्त होने का विरोध,.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में खाद माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को होगी महिला स्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को अचानक मिलेगी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 6:05 pm
NEWS : अवैध खनन रोकने पर बांगेडा घाटा के पटवारी के साथ मारपीट, पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, एलएनटी, डंपर व जेसीबी जब्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध खनन रोकने पर पटवारी के साथ मारपीट के मामले में कनेरा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार कर मौके से एलएनटी, डम्पर, व जेसीबी जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 15 फरवरी को बांगेडा घाटा के पटवारी सुनिल कुमार पुत्र जयकिशन सारण विश्नोई ने कनेरा थाना पर उपस्थित होकर रिपोर्ट देकर बताया कि 15 फरवरी को ही दोपहर 12 बजे वह उसके साथी प्रवीण खीचड दोनो गांव दीपपुरा में गिरदावरी प कॉप कटिंग कार्य हेतु जा रहे थे। सरहद मौजा बांगेडा में चारागाह भुमी पर कुछ लोग जेसीबी व एलएनटी मशीन से मिटटी खोदकर डम्परों में भर रहे थे। उक्त अवैध खनन को रोकने के लिये गया व पर्चा मौका बना रहा था कि मोटर साईकिल से शौकीन पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी आया तथा उसके साथ में गाली गलौच कर थप्पड़ मार दिये। थोडी देर बाद वहा पर राधेश्याम पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी आया। जो आते ही गाली गलौच कर उसके साथी प्रवीण के थप्पड मारी। पर्चा मौका फाड़ कर राज्य कार्य में बाधा पहुंचाई। रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान शुरू किया गया।

दौराने अनुसंधान प्रकरण में जिस स्थान से चरागाह भूमी से मिटटी खोदी जा रही थी। उस स्थान से जेसीबी, डम्बर तथा एलएनटी मशीन को जब्त किया गया। प्रकरण में वांछित आरोपियों की तलाश की जाकर मारपीट करने वाले आरोपी 27 वर्षीय शौकीन पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ व 27 वर्षीय राधेश्याम पुत्र रामनाथ जोगी निवासी मनोहर खेडी थाना कनेरा जिला चित्तौडगढ को गिरफतार किया जाकर अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम-
थानाधिकारी कनेरा महेन्द्र सिंह उनि,  एएसआई महेन्द्र कुमार, प्रकाश, कानि. गोकुल व वासुदेव।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE