BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<     KHABAR : राज्यसभा फॉर्म निरस्त होने का विरोध,.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में खाद माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को होगी महिला स्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को अचानक मिलेगी.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 6:21 pm
NEWS : जिला कलक्टर का सख्त रुख, शहर की स्वच्छता व्यवस्था होगी दुरुस्त, नगर परिषद को दिए प्रतिदिन सफाई प्रगति रिपोर्ट सौंपने के आदेश, वार्डों का रोजाना निरीक्षण किया अनिवार्य, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित समिति कक्ष में शहर की स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और शहरी व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में सफाई, कचरा प्रबंधन, लाइटिंग और आवारा पशुओं की समस्या पर विशेष जोर दिया गया।

सफाई व्यवस्था में कोताही बर्दाश्त नहीं-
कलक्टर ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पर कड़ा निर्देश दिया। नगर परिषद को प्रतिदिन सुबह और शाम सफाई प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

स्ट्रीट लाइटें हों सुचारू-
मुख्य मार्गों की सभी खराब या बंद स्ट्रीट लाइट तुरंत बदलने और नई लाइटिंग का निरंतर निरीक्षण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया, ताकि रात के समय जनता को असुविधा न हो।

आवारा पशुओं का समाधान-
जिला कलक्टर ने कलेक्ट्रेट, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य चौराहों पर घूम रहे आवारा पशुओं को चिन्हित कर गौशालाओं में शिफ्ट करने के निर्देश दिए।

वार्डों का नियमित निरीक्षण-
सभी अधिकारियों को अपने वार्डों का रोजाना निरीक्षण करने और शहर को स्वच्छ तथा पॉलीथिन-मुक्त बनाए रखने के निर्देश दिए गए। कलक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता, रोशनी और सुव्यवस्थित आवागमन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक, एडीएम रामचंद्र खटीक, एडीएम (रावतभाटा) विनोद मल्होत्रा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला, यूआईटी सचिव एवं नगर परिषद प्रशासक कैलाश चंद्र गुर्जर, एसडीएम बीनू देवल, यूआईटी से अंशुल आमेरिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE