खरगोन। जिले के कसरावद तहसील के बलकवाड़ा थाने की खलटाका पुलिस चौकी पर शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ बैठक में कसरावद नायब तहसीलदार मुकेश मचार बलकवाड़ा थाना प्रभारी सागर चौहान चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने खलटाका पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खलटाका, नीमरानी, खड़कवानी बलखड़ महराज खेड़ी, मगरखेड़ी, मुकुंदपुरा, आनंदबेड़ी, एवं अन्य जगह से उपस्थित सरपंच पूर्व सरपंच हिन्दू समाज के वरिष्ठजन एवं मुस्लिम समाज के सदरो से आगामी त्योहारों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली वही नायब तहसीलदार मुकेश मचार ने बताया कि, आज चौकी क्षेत्र के आए हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के वरिष्ठ जन एवं जनप्रतिनिधियों, से चर्चा कर आगामी त्योहारों पर शासन की जारी की गई गाइड लाइन से सभी को अवगत कराया गया एवं शांति पूर्ण तरीके एवं शासन की गाइड लाइन के अनुसार अपने अपने पर्व मनाने की बात कही वही थाना प्रभारी सागर चौहान ने सभी से अपील की हे कि किसी भी प्रकार की कोई असामाजिक गतिविधि कोई करता हे तो पुलिस को सूचना दे वही चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने कहा कि आप सभी समाज के जिम्मेदार लोग हे। आपके सहयोग से पुलिस को सही निर्णय एवं कार्यवाही करने में मदद मिलेगी।, इस अवसर पर चौकी खलटाका का संपूर्ण स्टाफ भी मौजूद रहा।