BREAKING NEWS
KHABAR : सतत विकास की कुंजी है प्रभावी जल प्रबंधन,.. <<     KHABAR : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के पालन हेतु.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का बड़ा कमाल, जब अगवा हुई 2.. <<     KHABAR : अवैध खनिज परिवहन के तीन मामलों में.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत राज एवं.. <<     KHABAR : जवाहर नवोदय में सुनहरा मौका, आवेदन की.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल,.. <<     KHABAR : भोपाल में अवैध निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का बड़ा.. <<     KHABAR : दतिया कार्यकारिणी भंग होने पर अवधेश नायक.. <<     खरगोन जिला में किशोर दा के अमर गीतों पर झूमा.. <<     KHABAR : सिर्फ एक किस्त जमा, फिर भी परिवार को मिला.. <<     BIG NEWS : क्या भगवान भरोसे है गांधी सागर डैम की.. <<     KHABAR : कराओके क्लब शाजापुर ने किशोर कुमार को दी.. <<     एक्शन में रतलाम नगर निगम,कमिश्नर अनिल भाना के.. <<     KHABAR : एमपी सड़क समयावधि से पहले ही टूटी, रख-रखाव.. <<     REPORT : हैप्पी स्कूल में इनरव्हील क्लब का सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2026, 6:38 pm
NEWS : जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- जनसमस्याओं के निस्तारण में कोताही बर्दाश्त नहीं, अधिकारी स्वयं करें परिवादियों का सत्यापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर ने जनसमस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। साथ ही राज्य सरकार की फ्लैगशिप एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।

परिवादियों से सीधे संवाद पर जोर-
मुख्यमंत्री के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को पाबंद किया कि वे प्रत्येक सप्ताह कम से कम 5 परिवादियों के प्रकरणों का अनिवार्य रूप से भौतिक या टेलीफोनिक सत्यापन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सत्यापन प्रक्रिया में उन प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाए जिनमें परिवादी निस्तारण के पश्चात 'असंतुष्ट' रहे हैं या जिनके प्रकरण 'अस्वीकृत' कर दिए गए हैं। इससे परिवादियों से सीधा संवाद स्थापित कर वास्तविक समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा।

संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा-
जिला कलक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने विभाग से संबंधित प्रकरणों के उत्तर और निस्तारण की स्वयं निगरानी करें। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता पर लेकर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए।

विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों को विशिष्ट कार्ययोजना हेतु निर्देशित किया गया। पीएचईडी (PHED) से 'जनता जल योजना' और 'चंबल परियोजना' की प्रगति की समीक्षा की गई। आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पेयजल व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए।

पीडब्ल्यूडी (PWD) से बजट घोषणाओं के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़क और पुलिया निर्माण कार्यों को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं पंचायती राज को समस्त पेंशन प्रकरणों का शत-प्रतिशत सत्यापन पूर्ण करने तथा 'पालनहार योजना' के तहत अध्ययनरत बच्चों के प्रमाण पत्रों का समय पर निर्गमन एवं सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि लाभार्थियों को असुविधा न हो। चिकित्सा विभाग को अस्पतालों में सभी प्रकार की जांच और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम, जिला परिषद  मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर (रावतभाटा) विनोद मल्होत्रा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE